घर पर कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू प्याज़ की पूरी बनाने की आसान विधि | Aloo Pyaaz Poori Recipe In Hindi

आज हम आपको आलू प्याज़ की पूरी रेसिपी एक ऐसी स्वादिष्ट और आसान डिश है जिसे आप नाश्ते में चाय के साथ खा सकते हो, या फिर दोपहर के भोजन या खास मौकों पर भी बना सकते हैं। आलू और प्याज़ के मसालेदार मिश्रण से तैयार यह पूरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है, जिससे इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। अगर आप घर पर कम समय में कुछ नया और लाजवाब बनाना चाहते हैं, तो आलू प्याज़ की पूरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Aloo Pyaaz Poori Recipe


इस लेख में आप आलू प्याज़ की पूरी बनाने की आसान विधि, आवश्यक सामग्री, उपयोगी टिप्स और परफेक्ट पूरी बनाने के सभी आसान स्टेप्स जानेंगे। इस रेसिपी की मदद से आप पहली बार में ही स्वादिष्ट और फूली हुई आलू प्याज़ की पूरी तैयार कर सकते हैं, जिसे चाय या फिर स्वास या फ़िर अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।

Recipe Overview (रेसिपी का संक्षिप्त विवरण)

रेसिपी का नाम आलू प्याज़ की पूरी
व्यंजन (Cuisine) भारतीय
कोर्स (Course) नाश्ता / मुख्य भोजन
तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 20 मिनट
कुल समय 35 मिनट
कितने लोगों के लिए 4–5 लोग
कठिनाई स्तर आसान
मुख्य सामग्री आलू, प्याज़, गेहूं का आटा, मसाले
स्वाद मसालेदार, कुरकुरा और स्वादिष्ट

आलू प्याज़ की पूरी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/2 आधा चटोरी हरा धनिया कटा हुआ
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/4 चम्मच सौफ
  • 2 कप आटा गेहूं का
  •  स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच तेल माइन के लिए

आलू प्याज़ की पूरी बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि 


स्टेप 1: सबसे पहले आपको एक परात में गेहूं का आटा लेना है। अब इसमें स्वादानुसार नमक और 2–3 बड़े चम्मच मोयन (तेल या घी) डालें। मोयन को आटे में अच्छी तरह हाथों से मिलाएं, ताकि हर कण पर इसकी परत चढ़ जाए। इसके बाद आपको थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लेना है, क्योंकि पूरी के लिए आटा थोड़ा टाइट होना भी जरूरी है। 

जब आटा अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे गीले कपड़े या प्लेट से ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और बाद में आपको पूरी बेलने में आसानी होती है। साथ ही, पूरियां तलने पर अच्छी तरह फूलती हैं और उनका स्वाद भी ज्यादा बढ़िया आता है।

Aloo Pyaaz Poori Recipe

स्टेप 2: अब आपको आलू को अच्छी तरह धोकर छील लेना है, और फिर उसे कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किए हुए आलू में बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च और ताज़ा हरा धनिया डाल दें। 

अगर आपको हल्का तीखा स्वाद पसंद है, तो हरी मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज़्यादा कर सकते हो। इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएँ, ताकि हर सामग्री का स्वाद एक-दूसरे में अच्छी तरह घुल जाए। 

Aloo Pyaaz Poori Recipe


स्टेप 3: अब आपको इसमें सभी सूखे मसाले डालने है, और उन्हें अच्छी तरह मिलाना है, ताकि हर मसाला आलू और प्याज़ में बराबर तरीके से मिल जाए। मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद हमारी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार हो जाएगी। ध्यान रखें कि स्टफिंग न तो बहुत गीली हो और न ही बहुत सूखी, तभी पूरी बेलते समय आसानी रहेगी और तलने के बाद पूरी का स्वाद भी बेहतरीन आएगा।    

Aloo Pyaaz Poori Recipe

स्टेप 4: अब तैयार किए गए आटे से एक मध्यम आकार का लोया लेना है, और उसे हल्का सा बेल लें। इसके बीच में तैयार की हुई आलू-प्याज़ की स्टफिंग रखें। अब चारों तरफ से किनारों को सावधानी से उठाकर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले। इसके बाद हल्के हाथों से इसे दोबारा बेलना है। ध्यान रखें कि पूरी को बहुत ज़्यादा पतला न बेलें, वरना तलते समय यह फट सकती है। इसी तरह सभी पूरियां तैयार कर लें। 

Aloo Pyaaz Poori Recipe
Aloo Pyaaz Poori Recipe


स्टेप 5: अब आता है आपका लास्ट स्टेप एक कढ़ाही में तेल को अच्छी तरह गर्म कर लेना है। जब तेल सही से गर्म हो जाए, तब तैयार पूरियों को धीरे-धीरे तेल में डालें और मध्यम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा, कुरकुरा और करारा होने तक तल लें। जब पूरी अच्छी तरह फूल जाए और उस पर हल्का गोल्डन रंग आ जाए, तब उसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि पूरी पर लगा अतिरिक्त तेल निकल जाए।

 इसी तरह सभी पूरियाँ तैयार कर लें। गरमा-गरम आलू प्याज़ की पूरी को टमाटर की सॉस, हरी चटनी, अचार या एक कप गरम चाय के साथ परोसें। इसका कुरकुरा स्वाद और मसालेदार फ्लेवर हर किसी को बेहद पसंद आएगा, और यकीन मानिए, इसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा।

Aloo Pyaaz Poori Recipe

Serving Suggestions (परोसने के सुझाव)

गरमा-गरम आलू प्याज़ की पूरी का स्वाद सबसे अच्छा तब लगता है, जब इसे ताज़ा-ताज़ा परोसा जाए। आप इसे टमाटर की सॉस, हरी धनिया-पुदीना चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं। अगर इसे थोड़ा भरपेट बनाना चाहते हैं, तो आलू की सूखी सब्जी, दही या आम के अचार के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगता है। सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प है। किसी छोटे-मोटे पारिवारिक समारोह या त्योहार पर भी यह रेसिपी सभी को पसंद आती है।


Nutrition Information (पोषण संबंधी जानकारी)

नोट: नीचे दी गई पोषण संबंधी जानकारी अनुमानित है। वास्तविक मान उपयोग की गई सामग्री, तेल और पूरी के आकार के अनुसार थोड़ा अलग हो सकते हैं।

पोषक तत्व प्रति पूरी (लगभग)
कैलोरी 180–220 kcal
कार्बोहाइड्रेट 24–28 ग्राम
प्रोटीन 3–4 ग्राम
कुल वसा (Fat) 8–10 ग्राम
संतृप्त वसा 1–2 ग्राम
फाइबर 2–3 ग्राम
शुगर 1–2 ग्राम
सोडियम 180–250 mg
पोटैशियम 120–180 mg
कैल्शियम 15–25 mg
आयरन 1–2 mg


Frequently Asked Questions (FAQs)

1. क्या आलू प्याज़ की पूरी पहले से बनाकर रख सकते हैं?

हाँ, आप आटा पहले से तैयार करके फ्रिज में 6–8 घंटे तक रख सकते हैं। हालांकि, पूरियाँ हमेशा ताज़ी तलकर परोसना सबसे अच्छा रहता है।

2. पूरी को ज्यादा कुरकुरी कैसे बनाएं?

आटा थोड़ा सख्त गूंथें और पूरियों को मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें। इससे पूरी ज्यादा करारी बनती है।

3. क्या इसमें हरी मिर्च और अन्य मसाले डाल सकते हैं?

बिल्कुल। आप अपने स्वाद के अनुसार हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला भी मिला सकते हैं।

4. क्या बिना प्याज़ के भी यह रेसिपी बनाई जा सकती है?

हाँ, अगर आप प्याज़ नहीं खाते हैं, तो केवल आलू और मसालों के साथ भी स्वादिष्ट पूरी तैयार कर सकते हैं।

5. आलू प्याज़ की पूरी के साथ क्या परोसें?

इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस, दही, अचार या गरमा-गरम चाय के साथ परोसा जा सकता है।


Conclusion 

अगर आप कम समय में एक स्वादिष्ट, कुरकुरी और सभी को पसंद आने वाली रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आलू प्याज़ की पूरी रेसिपी आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसे बनाना आसान है, सामग्री भी आसानी से मिल जाती है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। उम्मीद है कि यह आसान रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इसे एक बार घर पर ज़रूर बनाकर देखें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें। अगर यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करें।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post