जब भी कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तो सबसे पहले पास्ता का नाम याद आता है। खासकर रेड पास्ता, जिसकी टमाटर वाली सॉस, लहसुन की खुशबू और हल्के मसालों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। पहले मुझे लगता था कि रेड पास्ता बनाने की रेसिपी सिर्फ रेस्टोरेंट में ही बन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है, जब इसे घर पर बनाया तो पता चला कि थोड़ी-सी सही तैयारी के साथ बिल्कुल वैसा ही स्वाद आसानी से मिल सकता है।
अगर आपके घर में पास्ता, प्याज और लहसुन मौजूद हैं, तो बिना ज्यादा मेहनत के यह रेसिपी तैयार की जा सकती है। यह बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के स्नैक या हल्के डिनर तक हर मौके के लिए बढ़िया है।
| Recipe Overview | |
|---|---|
| Recipe Name | Easy Red Pasta Recipe |
| Cuisine | Italian |
| Course | Main Course |
| Difficulty Level | Easy |
| Prep Time | 10 Minutes |
| Cook Time | 20 Minutes |
| Total Time | 30 Minutes |
| Servings | 2 People |
| Calories | Approx. 320 kcal per serving |
| Author | Your Name |
| Keywords | Red Pasta Recipe, Red Sauce Pasta, Homemade Pasta Recipe, Italian Pasta |
रेड पास्ता बनाने के लिए सामग्री
पास्ता उबालने के लिए
- 110 ग्राम पास्ता
- 3 कप पानी
- 1 चुटकी नमक
- 1 छोटा चम्मच तेल
सॉस के लिए
- 1 प्याज
- 1 लहसुन की कली
- ½ कप पानी
- 1 टेबल स्पून बारीक कटा प्याज
- ½ टेबल स्पून बारीक कटा लहसुन
- स्वादानुसार नमक
- 1 से 2 टेबल स्पून तेल
«अगर आपके पास टमाटर की प्यूरी है, तो 2–3 टेबल स्पून डाल सकते हैं। इससे पास्ता का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाता हैं।»
रेड पास्ता बनाने की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लेना हैं। पानी उबलने लगे तो उसमें नमक और थोड़ा-सा तेल डालना हैं। अब पास्ता डालकर पैकेट पर दिए गए समय के अनुसार पकाएं। ध्यान रखें कि पास्ता ज़्यादा न पक जाए। पास्ता पकने के बाद उसे छानकर अलग रख दें।
- अब आपको उसी उबले हुए पानी में प्याज और लहसुन को आधा कप पानी के साथ कुछ मिनट तक पकाएं। जब दोनों नरम हो जाएं, तो ठंडा करके मिक्सर में बारीक पीस लेना हैं। इससे सॉस का बेस तैयार हो जाएगा।
- अब एक पैन में तेल गर्म करो उसमें बारीक कटा प्याज डालो और हल्का सुनहरा होने तक भूनो। इसके बाद आपको कटा हुआ लहसुन डालकर कुछ सेकंड के लिए चलाएं। जैसे ही लहसुन की खुशबू आने लगे, तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दो।
- अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक पकाना हैं। आपके स्वादानुसार नमक डालें। अगर टमाटर की प्यूरी डाल रहे हैं, तो इसी समय मिलाकर अच्छी तरह पकाएं ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए।
- जब सॉस हल्की गाढ़ी हो जाए, तब उसमें उबला हुआ पास्ता डालना हैं और धीरे-धीरे चलाते हुए सॉस को पास्ता के साथ अच्छी तरह मिला दें। 2–3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर लेना हैं।
- अब आपका गरमा-गरम रेड पास्ता तैयार है। ऊपर से थोड़ा ओरेगैनो, चिली फ्लेक्स या कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालेंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
रेड पास्ता बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
- पास्ता को ज़रूरत से ज़्यादा न पकाएं, नहीं तो वह बहुत मुलायम हो जाएगा।
- सॉस को धीमी आंच पर पकाने से उसका स्वाद बेहतर आता है।
- अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो मिर्च कम रखें।
- ताज़ा लहसुन का इस्तेमाल करने से खुशबू और स्वाद दोनों बेहतर मिलते हैं।
रेड पास्ता बनाने का तरीका
रेड पास्ता को गार्लिक ब्रेड, टोस्टेड ब्रेड या ताज़े सलाद के साथ परोस सकते हैं। अगर मेहमान आए हों, तो ऊपर से थोड़ा चीज़ और कुछ हर्ब्स डालकर सर्व करें। देखने में भी शानदार लगेगा और खाने में भी।
रेड पास्ता रेसिपी के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
- क्या बिना चीज़ के रेड पास्ता बनाया जा सकता है?
हाँ, बिल्कुल। चीज़ सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है। इसके बिना भी रेड पास्ता स्वादिष्ट बनता है।
- क्या बच्चों के लिए यह रेसिपी सही है?
हाँ। बस मिर्च कम रखें और चाहें तो थोड़ा चीज़ मिला दें। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं।
- पास्ता चिपकने से कैसे बचाएं?
उबालते समय पानी में थोड़ा तेल डालें और पकने के बाद तुरंत छान लें।
निष्कर्ष
रेड पास्ता ऐसी रेसिपी है जिसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता, लेकिन स्वाद ऐसा मिलता है कि हर कोई तारीफ करता है। अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को एक बार ज़रूर आज़माएं। हो सकता है अगली बार परिवार वाले आपसे यही पास्ता फिर से बनाने की फरमाइश करें।

