Panir Pasnda Recipe In Hindi [ स्टेप बाय स्टेप फोटो और व्हिडिओ के साथ ]

क्या अप भी घर बेठे बोर हो रहे हो, या परेशान तो आप बनाए घर पर Panir Pasnda Recipe आपने कई बार पनीर पसंदा का नाम सूना होगा, लेकीन इस रेसिपी को कभी बनाया नहीं होगा तो आपको इस आर्टिकल में पनीर पसंदा रेसिपी बनाना सिकाईंगे बस आपको इस आर्टिकल को पुरा पढ लेना हैं, तभी आप एक अच्छी पनीर पसंदा रेसिपी बना पाओगे। 

Panir Pasanda Recipe In Hindi

यह बात आपको जरूर पता होगी की, पनीर पसंदा एक बहुत ही स्वादिष्ट पनीर की सब्जी है और इसके स्वाद की बात करे तो, सच में और ग्रेवी की बनावट दूसरी पनीर की सब्जियों से थोडी अलग है। इसमें तले हुए त्रिकोण आकार के पनीर के टुकड़ो को प्याज, टमाटर, काजू और लहसुन से बनी ग्रेवी में पकाया जाता है। इसे जब पनीर कुल्चा या मटर पुलाव के साथ परोसा जाता है तब लाजवाब लगता है।


Panir Pasnda Recipe | ( पनीर पसंदा रेसिपी बनाने के लिए लगनी वाली सामग्री )

इंग्रेडिएंट्स
सामग्री मात्रा
पनीर 250 ग्राम
टमाटर 3 मध्यम, बड़े टुकड़ों में कटे हुए
प्याज 2 मध्यम
काजू 6-8
अदरक 1/2 इंच
लहसुन की कलियाँ 4-5
तेज पत्ता 1
इलायची 2 बड़ी
हरी मिर्च 1, कटी हुई
कसूरी मेथी 1/2 टीस्पून
गरम मसाला पाउडर 1/4 टीस्पून
हल्दी पाउडर 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून
धनिया-जीरा पाउडर 1 टीस्पून
ताजा क्रीम 1/2 कप
पानी 1/2 कप
तेल 2½ टेबलस्पून + 1 टेबलस्पून
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया 2 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार



Panir Pasnda Recipe | ( पनीर पसंदा बनाने का सही तारिका)

  • तो आपको सबसे पहले काजू को मिक्सी की छोटी जार में डाले और अच्छी तरासे बारीक़ पिस लेना हैं। अब पिसे हुए काजू को किसी एक अच्छे से बर्तन मे निकाल लेना हैं, जेसे की किसी एक कटोरी में, अब आपको उस काजू मे 1½ टेबलस्पून पानी डाल कर मिला लेना हैं। उसी जार में आपको अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा पीस लेना हैं, और अदरक-  लहसुन, मिर्च अच्छी तरासे  पेस्ट बना लेना हैं।

Panir Pasnda Recipe In Hindi

  • अब आपको प्याज को ब्लांच करके प्यूरी बना लेना हैं। [ मतलब की आपको करना एह हैं, की प्याज को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लेना हैं, और 3-4 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख देना हैं, 3-4 मिनट होने के बाद प्याज को गर्म पानी से निकाल लेना हैं, और मिक्सी में पिस लेना हैं ]। अब आपको टमाटर के छोटे छोटे टुकडे करके मिक्सी के छोटी जार में डाल देना हैं, और प्यूरी बना लेना हैं।Panir Pasnda Recipe In Hindiअब आपको पनीर को 2 इंच के चौकोर टुकड़ो (⅓ इंच मोटे) में काट लेना हैं। बस आपको इस पनीर के प्रत्येक टुकड़े को 2 त्रिकोण में काट लेना हैं। इतना होने के बाद आपको किसी कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर 2½ टेबलस्पून तेल को गरम कर लेना हैं। तेल को गरम होने के बाद तेल में पनीर के टुकड़े डाले और उन्हें हल्के सुनहरे रंग का होने तक अच्छी तरासे सेंक लेना हैं। सेकने के बाद आपको उन्हें किसी एक थाली में पेपर नैपकिन के उपर निकाल लेना हैं।
  • Panir Pasnda Recipe In Hindiअब आप उसी कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल को मध्यम आंच पर गर्म कर लेना हैं। तेल गर्म होने के बाद आप उसमें अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट, तेज पत्ता और इलायची डाल लेनी हैं, और कुछ सेकंड के लिए इन सभी मिश्रण को भूने।
Panir Pasnda Recipe In Hindi

  • हमने आपको जो (स्टेप-1 में बनायीं हुई) प्याज की प्यूरी हैं, ओ इसमें डाले और उसे हल्के भूरे रंग आने तक भूने। इसे लगभग 2-3 मिनट तक भूने। अब इसमें आप टमाटर की प्यूरी डाले और उसे तब-तक भूने जब-तक तेल अलग हो तब तक भूने। इसमें भी आपका 2 से 3 मिनट का समय लगेगा। 

  • अब आप इसमे काजू का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट के लिए भूने। अब इसमे कूच मसाले भी डाले जेसे की, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा-धनिया पाउडर, 3/4 कप पानी डालें। और स्वादानुसार नमक डालें। अब इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले और 1 मिनट के लिए पकने दे। 

Panir Pasnda Recipe In Hindi

  • उसे उबलने के लिए रखे। जब यह आपको लगे की अब ए उबल चुका हैं, तब आप इसे 4 से 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे। अब इसमे कसूरी मेथी और पनीर के टुकड़े डालें। अच्छी तरह से मिला ले और 2 मिनट पकने के लिए रखं दे। अब इसमे ताजा क्रीम डालें। अच्छी तरह से मिला ले और 2 मिनट के लिए पकने फिर से पकने दे।

Panir Pasnda Recipe In Hindi

Panir Pasnda Recipe पकने के बाद आप गैस को बंद कर दे। और सब्जी को एक परोसने के कटोरे में निकाले और उपर से आप इसे हरे धनिया से सजाये।


सुझाव और विविधता:


  • आप चाहो तो पनीर को त्रिकोण के बदले छोटे छोटे चौकोर टुकड़ो में भी काट सकते हो।


  • काजू का पेस्ट ग्रेवी गाढ़ा और क्रीमी बनाता है। आप उसके बदले खसखस का पेस्ट (पानी में खसखस को 20 मिनट के लिए भिगो दे और उसका पेस्ट बना लें)।


  • विविधता के लिए स्टेप-8 में 1/2 कप उबले हुए मटर या तेल में भूनी हुई ( शेलो फ्राई की हुई ) शिमला मिर्च डालें।


Panir Pasnda Recipe का स्वाद: थोड़ा तीखा और क्रिमी


  • पनीर पसंदा परोसने के तरीके: इसे प्याज के पराठे या गार्लिक नान या जीरा राइस के साथ दोपहर या रात के खाने में परोसें। बोहत ही टेस्टी और खाने में तो मजा आ जएगा।  






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post