आज आपके लिये हम लेकरं आये हैं, Churma Laddu Recipe अगर आप भी इस रेसिपी को बनाना पसंद करते हैं, तो आपने एक गूगल के एक सही आर्टिकल को ओपन किया है, आपको इस आर्टिकल में चुरमा लड्डू को कैसे बनाया जाता हैं, इसके बारे में पुरी डिटेल में जानकारी मिलने वाली हैं।
इस रेसिपी को घी, सूखे मेवे और गुड़ से भरे प्रामाणिक और पारंपरिक गेहूं के आटे से स्वादिष्ट चुरमा लड्डू रेसिपी को बनाया जाता है। यह पारंपरिक रूप से आप किसी भी त्योहार मैं को बना सकते हैं, और आमतौर पर इसे गणेश चतुर्थी या दिवाली के मौसम के दौरान तैयार बनाया जाता है।
- कुल समय :- 40 मिनट
- तैयारी का समय :- 15 मिनट
- पकने का समय :- 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए :- 2-3 लोगो के लिये
- रेसिपी को बनाना :- आसान
Churma Laddu Recipe in Marital
- 500 ग्राम गेहूं का आटा (मोटे)
- 1/4 टी स्पून जायफल , कद्दूकस
- 3 टेबल स्पून (कटा हुआ बादाम)
- 3 टेबल स्पून (कटा हुआ काजू)
- ½ टी स्पून इलायची पाउडर
- 2 टेबल स्पून खसखस
- पानी (गूंधने के लिए)
- तेल या घी (तलने के लिए)
- 3 टेबल स्पून किशमिश
- 300 ग्राम घी
- 250 ग्राम गुड़
चूरमा लड्डू बनाने की विधि
- तो सबसे पहले आपको एक बाउल में गेहूं का आटा और घी डालना हैं, और अच्छी तरह से मसल ना हैं गेहूं का आटा अच्छी तरह से चिपक जाता है और हाथों से दबाते ही उस गेहूं का आटे का आकार बन जाता है।
- जैसे ही गेहूं का आटा बन जाता है इसमें धीरे-धीरे हल्का पानी (गूंधने के लिए डालना और सख्त आटा गूंथ लेना हैं।
- आटे की मात्रा थोड़ी ज्यादा है और आपको सख्त आटा गूंथना है, यह बात ध्यान मैं रखे की इसे गूंथना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए आप आटे को बराबर भागों में बांट भी सकते हैं, इससे अपका काम बहुत आसान हो जाता है, आटे को 2-3 मिनट तक अच्छे से गूंथ लीजिए।
- गूंथने के बाद आपको आटे को गीले कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए रख देना हैं।
- बाकी के बाद, आटे को समान रूप से छोटे-छोटे हिस्सों में बाट लेना हैं, और दबा कर आपको जैसा भी आकार देना हैं, आप दे सकते हो। कोशिश करें कि मोटी आकार ना बनाएं नहीं तो यह तलने के बाद अंदर से कच्ची रह सकती है, इस बात का ध्यान रखे।
- आपको किसी एक कड़ाही या पैन को धीमी आंच पर रखें, उस पैन मैं घी को डालें और मध्यम आंच पर इन स्टिक्स को अच्छी तरासे तल लेना हैं। उन्हें सावधानी से पलटकर चारों ओर से तलें, ध्यान दे की स्टिक्स अंदर से कच्चे नहीं रहने चाहिए।
- तलने के बाद आपको इन्हें निकाल लेना हैं, और पूरी तरह से ठंडा होने के बाद हाथों से क्रश करें और मिक्सर के ग्राइंडर में डालें, पल्स मोड का उपयोग करेके और दरदरा होने तक अच्छी तरासे पीसना हैं।
- साबुत जयफल के 1/4 भाग को कद्दूकस कर लेना हैं, और पिसे हुए चूरमा के साथ अच्छी तरह से मिलाना हैं।
- चूरमा तलने के लिए आप उसी घी का प्रयोग कर सकते हैं, और इसे मध्यम गर्म होने तक गर्म करें, 250 ग्राम गुड़ डालें और गुड़ के पूरी तरह से पिघलने तक पकाएं, सुनिश्चित करें कि गुड़ को ज़्यादा नहीं पकाना है, वरना वे ठंडा होने पर सख्त हो सकते है, इस बात का ध्यान दे और पानी का छींटा छिड़कें और एक बार मिलाएं।
- पिसा हुए चूरमा मिश्रण में पिघला हुआ गुड़ और घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। चुरमा लड्डू का आकार में पर्याप्त मात्रा लें, इस बात का ध्यान रहे कि इसे आकार देते समय आपको जोर से न दबाएं नहीं तो लड्डू से घी बाहर निकल सकता है।
- लड्डू को आप अपनी पसंद के अनुसार आकार दे सकते हैं, एक बार आकार देने के बाद, आप लड्डू को खसखस के साथ हल्के से कोट करें. इतना होने के बाद अब आपके Churma Laddu Recipe तैयार हैं,
Conclusion :
अगर आपको ए Churma Laddu Recipe एक छोटेसे आर्टिकल में जो हमने आपको बताई हैं, और आपको ए रेसिपी पसंद आई हैं, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करना, और कमेंट करना ना भुले, मुझे कमेंट में बताना की और कोनसी रेसिपी आपके लिये बनानी हैं, अगर आप सब को मेरे ए रेसीपी पसंद आए तो मुझे कुक्सनैप जरूर करे! धन्यवाद 🙏
