मशरूम बिरयानी रेसिपी : साउथ इंडियन स्वाद के साथ एक लाजवाब व्यंजन

आज आपके लिये हम लेकरं आये हैं, मशरूम बिरयानी, साउथ इंडियन जायके की एक खास रेसिपी है अगर आप भी इस रेसिपी को बनाना पसंद करते हैं, तो आपने एक गूगल के एक सही आर्टिकल को ओपन किया है, जो अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के कारण हर किसी के दिल को छू जाती है। 

Mushroom Biryani Recipe

मशरूम और मसालों के मिश्रण से तैयार इस बिरयानी में एक खास दक्षिण भारतीय स्पर्श होता है। आइए जानते हैं कि इस खास "मशरूम बिरयानी रेसिपी साउथ इंडियन" तरीके से कैसे तैयार करें।

सामग्री ( Mushroom Biryani Recipe South Indian Style)

  • - बासमती चावल - 1 कप
  • - मशरूम - 200 ग्राम (स्लाइस में कटा हुआ)
  • - प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • - टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • - हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
  • - अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
  • - ताजे धनिया पत्ते - थोड़े से
  • - पुदीना पत्ते - थोड़े से
  • - दही - 1/4 कप
  • - हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  • - लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • - गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • - बिरयानी मसाला - 1 चम्मच
  • - नमक - स्वादानुसार
  • - तेल - 2 बड़े चम्मच
  • - घी - 1 चम्मच
  • - तेज पत्ता - 1
  • - दालचीनी - 1 टुकड़ा
  • - लौंग - 2-3
  • - हरी इलायची - 2-3

विधि (How to Make Mushroom Biryani South Indian Style)

 1. चावल पकाएं : तो सबसे पहले आपको बासमती चावल को अच्छे पानी से धोकर 20 मिनट तक पानी में भिगो देना हैं। 20 मिनट के बाद इसमें नमक और थोड़े से तेल के साथ आधा पकाकर एक तरफ रख देंना हैं।

 2. मसाले तैयार करें : किसी एक कढ़ाई में तेल और घी को गर्म करें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, और इलायची इन सभी सामग्री को डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।

 3. प्याज और मसाला भूनें : अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक अच्ची तरसे भूनें। इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। कुछ देर बाद कटे हुए टमाटर और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, बिरयानी मसाला) डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।

 4. मशरूम और दही डालें  : अब इसमें कटे हुए मशरूम और दही को डालें। मशरूम को अच्छे से मसालों के साथ मिक्स करना हैं, और इसे ढककर 5-7 मिनट तक अच्छे से पकने दें।

5. चावल और हर्ब्स मिक्स करें : अब पके हुए चावल को मसाले में हल्के हाथ से मिक्स करें। इसके ऊपर धनिया पत्ते और पुदीना पत्ते डालें ताकि बिरयानी को एक ताजगी भरा फ्लेवर मिल सके।

 6. दम पर पकाएं : अब बिरयानी को धीमी आंच पर 5-10 मिनट के लिए दम पर पकने दें। यह साउथ इंडियन मशरूम बिरयानी को एक खास खुशबू और स्वाद देगा।

परोसने का तरीका (Serving Suggestion)

आपकी साउथ इंडियन स्टाइल मशरूम बिरयानी तैयार है! इसे रायता, पापड़ और सलाद के साथ गरमा-गरम परोसें। इसका साउथ इंडियन स्वाद यकीनन सबको पसंद आया होगा।

 कुछ सुझाव (Tips for Perfect Mushroom Biryani)

  • - बेहतर स्वाद के लिए ताजे मसालों का उपयोग करें।
  • - मशरूम को ज्यादा न पकाएं, क्योंकि इससे उनकी नमी खत्म हो सकती है।
  • - बिरयानी को दम पर पकाते समय ढक्कन को अच्छे से बंद रखें ताकि भाप से फ्लेवर बाहर न निकले।
  • - इन सभी सुझाव का ध्यान रखें। 

 निष्कर्ष : मशरूम बिरयानी रेसिपी साउथ इंडियन तरीके से बनाना बेहद आसान है, और इसका स्वाद अनोखा और लाजवाब होता है। इस दिवाली या किसी खास अवसर पर इसे बनाएं और एक बार कमेंट करके जरूर बताना की मशरूम बिरयानी कैसी बनी हैं अगर अच्छि बनी हैं तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करे धन्यवाद लास्ट तक ये आर्टिकल पढने के लिए 🙏


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post