गुलाब जामुन रेसिपी | (Gulab jamun Recipe In Hindi)

 क्या आपको भी गुलाब जामुन खाना पसंद है, और बनाना नहीं आते तो आप सही आर्टिकल को ओपन किया है, अगर हम गुलाब जामुन एक भारत की मिठाई हैं, जी की हर भारतीय को पसंद है। अगर आपको भो पसंद है और आपको गुलाब जामुन को बनाना नहीं आता तो आपको आज हम गुलाब जामुन रेसिपी बनाना सिखाने वाले हैं। 

गुलाब जामुन रेसिपी
गुलाब जामुन रेसिपी

आपको गुलाब जामुन बनाने के लिए खास जरुरी सामग्री की परफेक्ट आपको साधारण सी सामग्री की जरूरत होती है। इसे खोए, इलाइची और चीनी की चाशनी के साथ बनाया जाता है। तो चलो बनाना सुरू करते हैं।


गुलाब जामुन रेसिपी बनाने के लिए लगने वाली सामग्री


गुलाब जामुन रेसिपी

गुलाब जामुन रेसिपी

सामग्री मात्रा
खोया 100 ग्राम
मैदा या सूजी 1 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा 1/4 टी स्पून
चीनी 2 कप
पानी 2 कप
मिल्क 2 टेबल स्पून
हरी इलाइची 4
घी आवश्यकतानुसार
क्यूब्स आॅफ ब्रेड आवश्यकतानुसार




गुलाब जामुन रेसिपी बनाने की आसान विधी


  • तो चलो दोस्तों गुलाब जामुन बनाना सुरू करते हैं, तो आपको सबसे पहले किसी एक बाउल में खोए को अच्छे से मैश कर लेना हैं। 

  • खोए को अच्छे से मैश करने के बाद आपको इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर डो तैयार कर लेना हैं। इसके लिए आप चाहे तो फूड प्रोसेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • डो नरम और लचीला होना चाहिए ड्राई नही। आपको इस बात का ध्यान रखना हैं, अगर आपको यह ड्राई लगे तो अपने हाथ गीले करके इस पर दोबारा काम कर सकते हो।

  • अब आपको डो को छोटी बॉल्स का आकार देना हैं। ताकी आपके गुलाब जामुन रेसिपी एकदम सर्कल मे दिखे इनका आकार गोल या फिर अंडाकार में भी हो सकती है।

  • अब आपको एक कड़ाही में घी डाले देना हैं, और इसमें घी का एक छोटा पीस डालकर देखें की वो एक बार में उपर आ जाना चाहिए।

  • अब आंच कम कर दें, और इसमें ब्रेड क्यूब डालकर लाइट ब्राउन होने दें।(यह प्रक्रिया आपके घी के तापमान को कम करने के लिए है।)

  • अब आपको ब्रेड को निकाल लेना हैं, और इसमें जितने जामुन आ सके उतने डाल देना हैं, ध्यान दें की, यह एक दूसरे को टच न करें। अब आप आंच को कम कर दें, इन सभी जामुन को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेना हैं।

  • अब आप जामुन को घी से बाहर निकाल लेना हैं, और बाकी बचे जामुन को फ्राई कर लें, आंच को कुछ देर के लिए बढ़ा लें अब आपके पास जितने भी जामुन बचे हैं उनको एक एक करके जामुन डालकर घी से निकाल लेना हैं।

  • अब आपके गुलाब जामुन फ्राई हो चुके हैं, गुलाब जामुन को एक तरफ रख दें जब तक की आपकी चाशनी बनकर तैयार ना हो तब तक। तो चलो चाशनी बनाना सुरू करते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पानी में चीनी को मिलाकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख देना हैं, इसे लगातार चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह न घुल ना जाए। आपको इस बात का ध्यान रखना हैं की इसमें उबाल न आए।

  • अब आप आंच को बढ़ा सकते हो, जब चीनी घुल जाए और तक इसे उबाल भी सकते हो। इसे तब तक पकाएं जब यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। जब चाशनी ठंडी हो जाए तो इसमें उंगली डालकर देखें कुछ देर वह पूरी तरह कोट होकर निकलेगी।

  • अब आपको चाशनी को गैस से हटा लेना हैं, और इसे आधा घंटा ठंडा होने देना हैं। इसे छलनी और मलमल के कपड़े से छान लेना हैं। और इसमें इलाइची डालकर दोबारा उबाल लेना हैं।

  • अब आपने जो गुलाब जामुन तलकर रखे थे ओ इसमें डालने हैं, और आंच को बंद कर देना हैं। सर्व करने से पहले गुलाब जामुन को इसमें आधे घंट के लिए भीगे रहने देना हैं। ताकी की आपके गुलाब जामुन खाने में एकदम सॉफ्ट लगे। 


अब आपकी गुलाब जामुन रेसिपी बनकर तैयार हैं, आप इसे सुभा नास्टे के साथ सर्व कर सकते हो। 


Conclusion :

अगर हमने ये गुलाब जामुन रेसिपी आपको एक छोटेसे आर्टिकल मे बताया हैं। और आपको पसंद आई हैं तो अपने दोस्त को जरूर शेअर करे और कमेंट करना ना भुले धन्यवाद 🙏


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post