Hello दोस्तों क्या आपको भी पनीर की सब्जी खाना पसंद है, और आपको पनीर की सब्जी बनानी नहीं आती है? तो आपने एक सही आर्टिकल को ओपन किया हैं, आज आपको इस आर्टिकल में रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर रेसिपी के बारे में आपको जानकारी मिलने वाली हैं, इतना तो मैं यकीन से कह सकता हुं! क्युकी इस रेसिपी को मैने 10 बार ट्राय करके ये आर्टिकल मै आपके लिये लिख रहा हुं, बस आपको इस आर्टिकल को पुरा पड लेना हैं!
कढ़ाई पनीर रेसिपी एक पंजाबी डिश है, ये आपको तो जरूर पता होगा। जो की इस रेसिपी को ज्यादातर सभी लोग पसंद करते है। इस रेसिपी को बनाने में थोड़ी मेहनत तो लगती है। लेकिन बनने के बाद जो इसका टेस्ट आता है। वह लाजबाव होता है, इस लिये आप भी एकबार जरुर ट्राय कर लेना।
रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर रेसिपी की सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 3 प्याज कटे हुए
- 5 टमाटर काटे हुए
- कड़ाही मसाला बनाने के लिए
- 3 छोटी इलायची
- 1/2 चम्मच साबुत काली मिर्च
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1 शिमला मिर्च के चोरस टुकड़े
- 1 टमाटर का चोरस टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप दूध
- 1 चम्मच फ़्रेश क्रीम
- 1 दाल चीनी छोटा टुकड़ा
- 1 प्याज का चोरस टुकड़े
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 लौंग
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच नमक
- 2 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 बड़े चम्मच तेल
रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर रेसिपी बनाने की विधी
- तो चलो दोस्तों रेसिपी को बनाना सुरू करते हैं, तो आपको सबसे पहले साबुत मसालों को आपको हल्का सा भुन लेना हैं। इस मसाले को आपको खुशबू आने तक भून लेना हैं, और फिर आपको इसे ठंडा होने देना हैं।
- मसाला ठंडा होने के बाद आपको मिक्सी में पीस लेना हैं, और पनीर के चोकोर बारीक बारिक टुकड़े कट कर लेना हैं, और अब आपको किसी एक कड़ाई में तेल को गर्म कर लेना हैं, और हल्का सा तेल में फ्राई कर लेना हैं, और टिशु पेपर पर निकाल लेना हैं।
- इतना होने के बाद आपको शिमला मिर्च और 1 चोकोर कटा हुआ प्याज़ हल्का सा नरम होने तक आपको पका लेना हैं, और बाद में आपको किसी भी एक प्लेट में निकाल कर रख देना हैं।
- अगर आपके कड़ाई में जो तेल था ना अगर ओ घतम हो गया हैं, तो आपको अपने हिसाब से कड़ाई में तेल को डालना हैं, और फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाले और फिर आपको 1-2 मिनट तक हल्का सा भुन लेना हैं।
- इतना करने के बाद आपको फिर गुलाबी होने पर उसमे टमाटर मिला देना हैं। और हल्का सा नरम होने तक अच्छे से पका लेना हैं। और इसको आपको मिक्सी में डाल कर पीस लेना हैं।
- अब आपको कड़ाई ले उसमे थोडा तेल डालना हैं, और फिर उसमे प्यूरी को डाल देना हैं, और उसमे लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला देना हैं, जैसे ही ग्रेवी से तेल अलग हो उसमे दूध और फ्रेश क्रीम मिला देनी हैं, और आपको कड़ाई में मसाला भी मिला देना हैं।
- फिर जब ग्रेवी थोड़ी थिक होने लगे तब आपको इसमे पनीर, प्याज और शिमला मिर्च मिला देना हैं। और 5-6 मिनट तक अच्छे से पका लेना हैं, और आप इसको गरमा गरम चपाती या पूरी के साथ परोस सकते है।
- स्वादिष्ट व जाएकेदार रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर रेसिपी बनकर तैयार है, जो की आप सभी को ज़रूर पसंद आए होगी। एकबार जरुर ट्राय कर लेना, आप भी बोहत आसानी से बना सकते हो। बस आपको इस आर्टिकल में आपको जो स्टेप बताया हैं, उसको फॉलो करना हैं।
Conclusion :
अगर आपको ए रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर रेसिपी इन हिंदी एक छोटेसे आर्टिकल में जो हमने आपको बताई हैं, और आपको ए रेसिपी पसंद आई हैं, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करना, और कमेंट करना ना भुले, और मुझे कमेंट में बताना की और कोनसी रेसिपी आपके लिये बनानी हैं! धन्यवाद 🙏
