बनाये घर पर मार्केट जैसी एग बिरयानी रेसिपी | ( Easy Egg Biryani Recipe in Hindi ) 2024 में?

 Hello दोस्तों सबसे पहले आप सभी का हमारे इस foodcooking में आप सभी का स्वागत हैं, क्या आपको भी दोस्तों अंडा खाना पसंद है, पसंद हैं तो आप इस Easy Egg Biryani Recipe को जरूर ट्राय करे, एग बिरयानी की रेसिपी बनाने में बोहत ही आसान हैं, और लज़ीज़ डिश भी है।

Easy Egg Biryani Recipe

जो की आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हो। जो लोग नॉनवेज खाने वाले एग बिरयानी को बहुत शौक से खाते हैं। आज कल के बच्चे से लेकरं बडो तक सभी नॉनवेज को खाना पसंद करते हैं, इस आर्टिकल में आपको कुकर में अंडा बिरयानी कैसे बनाते हैं, और  अंडा बिरयानी बनाने का आसान तरीका क्या है।


इन सभी सवाल के बारे में आपको पुरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी मिलने वाली हैं, बस आपको इस आर्टिकल को पुरा पडना हैं, तभी आप एक शानदार और स्वादिष्ट अंडा बिरयानी बना सकते हो, तो आइए जानते हैं की घर पर मार्केट जैसा Easy Egg Biryani Recipe को बनाने की विधी जानते हैं-


कुल समय :- 50 मिनट 

तैयारी का समय :- 25  मिनट

पकने का समय :- 25  मिनट

कितने लोगों के लिए :- 3-4 लोगो के लिये 

रेसिपी को बनाना :- आसान


Easy Egg Biryani Recipe सामग्री 

  • 2 कप (10 मिनट के लिए पानी में भीगे हुए)
  • बासमती चावल
  • 6 अंडे
  • 1 प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 10 (लंबाई में कटी हउई) हरी मिर्च
  • 1 तेजपत्ता
  • 4 लौंग
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च
  • एक इंच का एक टुकड़ा दालचीनी(अलग-अलग)
  • 1 टी स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून पुलाव मसाला
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक

Easy Egg Biryani Recipe बनाने की विधी

  • तो चलो दोस्तों रेसिपी को बनाना सुरू करते हैं, तो सबसे पहले आपको किसी एक बर्तन में पानी डालकर उसमे 6 अंडों मेसे 4 अंडों को डालकर उबाल लेना हैं, जैसे ही आपके 4 अंडे उबाल जाते हैं, तब किसी एक बड़ी पैन में तेल को डालकर गर्म करना हैं।

  • तेल गरम होने के बाद उसमें साबुत मसालों का तड़का लगाना हैं, और इस तड़का को कुछ सेकेंड के बाद इसमें प्याज़ और हरी मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का भी पेस्ट डालना हैं।

  • इतना होने के बाद आपको इन्हें, इनके भूरे रंग के होने तक अच्छेसे फ्राई करना हैं, और अब एक पैन में जो आपके 2 अंडे बचे थे उन अंडे को तोड़कर डालना हैं।

  • अंडे तोड़कर डालने के बाद आपको इन्हें भूर्जी के रूप में तैयार करना हैं। और फिर इसमें पानी में भीगे बारामती चावल को डालना हैं।

  • बारामती चावल डालने के बाद एक मिनट के लिए इसे अच्छेसे फ्राई करना हैं। और ऊपर से इसमें आपको स्वादानुसार नमक डालना हैं।

  • इसके बाद आपको इस पर जो आपको फस्ट स्टेप में बताये गये उबले हुए अंडें डालकर चार कप पानी डालना हैं।

  • बारामती चावल को आपको आधा पकने तक पकाना हैं। और इसके बाद इसमें पुलाव का मसाला और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाना हैं।

  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करके पैन को ढक देना हैं और पकाए। जब इसका पानी पूरी तरह सूख जाए और चावल पूरी तरह पक जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Easy Egg Biryani Recipe Video


Conclusion : 

अगर आपको ए Easy Egg Biryani Recipe इन हिंदी एक छोटेसे आर्टिकल में जो हमने आपको बताई हैं, और आपको ए रेसिपी पसंद आई हैं, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करना, और कमेंट करना ना भुले, और मुझे कमेंट में बताना की और कोनसी रेसिपी आपके लिये बनानी हैं, अगर आप सब को मेरे ए रेसीपी पसंद आए तो मुझे कुक्सनैप जरूर करे! धन्यवाद 🙏




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post