Hello दोस्तों तो सबसे पहले आप सभी का आज की रेसिपी में स्वागत हैं, आपने दोस्तों कई बार पनीर खाया होगा, लेकीन कभी अपने Paneer Tikka Masala Recipe को ट्राय किया हैं क्या?
अगर आपको पनीर खाना पसंद हैं, तो आपको पनीर का टिक्का मसाला भी बनाना आना चाहिए, आज आपको इस आर्टिकल में पनीर का टिक्का मसाला को कैसे बनाया जाता हैं, और इस मसाले को बनाने के लिये आपको क्या क्या सामग्री लगने वाली हैं, इसके बारे में आपको बोहत ही आसान भाषा में जानकारी मिलने वाली हैं।
पनीर से कई सारी सब्जीया बनाई जाती हैं, और यह पनीर महाराष्ट्र में बोहत ज्यादा लोग बनाते हैं, और इस पनीर को बोहत लोग खाना पसंद करते हैं, तो आइए जानते हैं की घर पर Paneer Tikka Masala Recipe को बनाने की विधि जानते हैं-
कुल समय :- 60 मिनट
तैयारी का समय :- 20 मिनट
पकने का समय :- 30 मिनट
कितने लोगों के लिए :- 2-3 लोगो के लिये
रेसिपी को बनाना :- आसान
Paneer Tikka Masala Recipe को बनाने के लिये सामग्री
- 300 ग्राम पनीर :- 1 इंच कटे हुए
- 1 शिमला मिर्च :- 1 इंच टुकड़े कटे हुए
- 1 प्याज :- 1 इंच टुकड़े कटे हुए
- मेरिनेशन के लिए :
- 1 कप गाढ़ा दहीं
- 1 चम्मच धनियां पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- ग्रेवी के लिए :
- 2 प्याज
- 5-6 लहसुन की कलियाँ
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनियां पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 तेज पत्ता
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 3-4 टमाटर
- 6-7 काजू
- 2 चम्मच मूँगफली
- 2 हरी मिर्च
- 1 कप मलाई या मिल्क क्रीम या हंग कर्ड
- 3 बड़े चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
Paneer Tikka Masala Recipe को बनाने की विधी-
- तो चलो दोस्तों पनीर का टिक्का मसाला को बनाना सुरू करते हैं, तो सबसे पहले आपको किसी भी एक बाउल में दहीं को लेना हैं। और दहीं लेने के बाद उसमें मेरिनेशन की सारी सामग्री आपको मिला देनी हैं। सभी सामग्री मिलाने के बाद उसमें पनीर, शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े डालकर अच्छे तरीके से मिला कर 30-40 मिनट के लिए ढक कर रख देना हैं।
- अब आपने इतना कम करने के बाद आपको एक पैन में अदरक, प्याज, लहसुन, और 3 चम्मच पानी डालकर उबलने के लिये रख देना हैं। और इसे आपको कम से कम 5 मिनट तक ढक कर उबालने देना हैं। और 5 मिनट होने के बाद आपको गैस को बंद कर देना हैं।
- गैस को बंद करने के बाद आपको इसे ठंडा होने देना हैं, और इसमें कुच काजू और मूंगफली डालकर मिक्सर में इसे पीस लेना हैं। अब टमाटर और हरी मिर्च आपको अलग से पीस लेनी हैं।
- अब आपको किसी एक कढ़ाई में तेल को गरम कर लेना हैं, और उसमें जो आपने प्याज़ का पेस्ट बनाया हैं, उसे डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लेना हैं। जब तेल छूटने लगे तो टमाटर का पेस्ट भी इसमें आपको डाल कर उसे भी भून लेना हैं।
- अब आपको सभी मसाले डालकर एकबार भूनना हैं। फिर 1 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख देना हैं। आपको गैस की आंच को धीमी कर के ग्रेवी उबलने देना हैं। फिर मिल्क क्रीम डाल कर उबलने देना हैं।
- दूसरी तरफ आपको किसी एक पैन में थोड़ासा तेल डाल कर मेरिनेट किए हुए पनीर, को प्याज़ और शिमला मिर्च के टुकड़े को बारी बारी से शैलो फ्राई करना हैं। अब आपको इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी अच्छे से फ्राई करना हैं। ध्यान दे की इसे कच्च्या नहीं राखना।
- अब आपको ग्रेवी में पनीर, प्याज, शिमला मिर्च डालकर कर इसे धनिया से सजा कर रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हो।
इसे भी एकबार जरूर बनाये :- अगर आपको रोटी बनानी नहीं आती तो आप इस लिंक पर क्लिक करे।
Conclusion :
अगर आपको ए Paneer Tikka Masala Recipe इन हिंदी एक छोटेसे आर्टिकल में जो हमने आपको बताई हैं, और आपको ए रेसिपी पसंद आई हैं, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करना, और कमेंट करना ना भुले, और मुझे कमेंट में बताना की और कोनसी रेसिपी आपके लिये बनानी हैं, अगर आप सब को मेरे ए रेसीपी पसंद आए तो मुझे कुक्सनैप जरूर करे! धन्यवाद 🙏
